बुधवार 21 अगस्त 2013
ॐ नमः शिवाय
शिव परिवार
देवी पार्वती-
यह
शिव की शक्ति हैं। शिव की अनाम शक्ति ही अलग-अलग नाम धारण करती है।
लक्ष्मी से लेकर राधा तक, सब शिव की शक्तियां ही हैं। पार्वती पूर्वजन्म
में सती थीं। वह शिव की प्रेरणा हैं। शिव भोले हैं, पार्वती उनकी
बुद्धिशक्ति हैं। वह शिव को जगाने का साहस करती है। पार्वती का वाहन सिंह
है, जो शिव द्वारा ही दिया गया है। पार्वती को शिव, उमा या गौरी नाम से
बुलाते हैं।






